कोडरमा घाटी में 15 घंटे तक यातायात ठप, मरीजों और यात्रियों को हुई परेशानी

कोडरमा : बिहार और झारखंड को जोड़ने वाले रांची-पटना NH-20 की कोडरमा घाटी में रविवार रात से ही गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा। करीब 15 घंटे तक गाड़ियां जहां की तहां खड़ी रहीं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे जाकर रास्ता साफ हुआ और गाड़ियों

कोडरमा घाटी
घाटी में जाम से थमे वाहनों के पहिये।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : बिहार और झारखंड को जोड़ने वाले रांची-पटना NH-20 की कोडरमा घाटी में रविवार रात से ही गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा। करीब 15 घंटे तक गाड़ियां जहां की तहां खड़ी रहीं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे जाकर रास्ता साफ हुआ और गाड़ियों का आना-जाना शुरू हो सका। जाम ऐसा लगा कि घाटी में सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बस हो, ट्रक हो या छोटी गाड़ी, सबमें सवार लोग रातभर परेशान रहे। किसी को नींद नसीब नहीं हुई, तो कोई भूख-प्यास से हलकान रहा।

Read More : रांची में आज 7 घंटे तक बिजली गुल, जानें किन इलाकों में कब होगी कटौती

टायर ब्लास्ट के बाद बिगड़ी यातायात व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम कोडरमा घाटी के जामसोती नाला के पास एक बड़े और लंबे वाहन का अचानक टायर ब्लास्ट हो गया। वाहन सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। इसी दौरान चार से पांच अन्य वाहन भी ब्रेकडाउन हो गए। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। अस्पताल जाने वाले मरीजों और जरूरी काम से सफर कर रहे लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर कोडरमा थानेदार अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आज यानी सोमवार सुबह क्रेन की मदद से खराब वाहनों को हटाया गया। इसके बाद NH पर यातायात बहाल हो सका।

स्थानीय लोगों ने उठाई फोरलेन निर्माण की मांग

स्थानीय लोगों ने घाटी की बदहाल सड़क की मरम्मत के साथ फोरलेन निर्माण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जर्जर सड़क और आए दिन वाहनों के ब्रेकडाउन होने से घाटी में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रविवार सुबह भी घाटी में जाम लगा था, जिसे किसी तरह हटाया गया था। लेकिन शाम होते-होते फिर वही स्थिति उत्पन्न हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *