तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA के भरोसे पर बनी सहमति

नई दिल्ली : बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज यानी 28 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से प्रमुख मांगों पर भरोसा मिलने

बैंक
28-30 सितंबर को खुले रहेंगे देशभर के बैंक

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज यानी 28 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से प्रमुख मांगों पर भरोसा मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। हड़ताल टलने के कारण सोमवार से देशभर की बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। यह फैसला ऐसे समय हुआ है, जब बैंकों में छमाही क्लोजिंग का दौर चल रहा है।

Read More : सीसीएल विद्या सारथी-2026 शुरू, 400 छात्रों को मुफ्त JEE/NEET प्रशिक्षण

बैंक यूनियनों ने हड़ताल क्यों टाली?

UFBU ने रविवार को तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टालने की घोषणा की। यूनियनों और IBA के बीच हुई सहमति में लंबे समय से लंबित पांच दिन के कामकाजी सप्ताह की मांग पर आगे बातचीत का भरोसा दिया गया है। UFBU ने अपने बयान में कहा कि हड़ताल से जुड़े मुद्दों पर मिले भरोसे के बाद तय विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के कार्यक्रमों को स्थगित करने पर सहमति बनी है। बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की मांग पर विचार के लिए IBA और UFBU के प्रतिनिधियों वाली एक हाई-लेवल कमेटी तुरंत बनाई जाएगी। यह कमेटी सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा करेगी। UFBU के अनुसार, कमेटी ऐसा समाधान निकालने का प्रयास करेगी, जिसे सभी स्टेकहोल्डर्स और ग्राहकों की सहमति मिल सके।

PLI स्कीम पर भी होगी बातचीत

दोनों पक्ष स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम पर भी चर्चा करेंगे। UFBU ने कहा कि स्कीम में संभावित बदलावों को लेकर IBA के साथ बातचीत शुरू की जा सकती है। इसके बाद यूनियनों और एसोसिएशनों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव सरकार के सामने रखा जा सकता है। यूनियन और IBA 8 मार्च 2024 के मिनट्स में बताए गए बाकी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

पहले क्यों घोषित की गई थी तीन दिन की हड़ताल?

इससे पहले UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। इसके चलते बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटाने की एडवाइजरी जारी की थी। वित्त मंत्रालय और RBI के निर्देशों पर कुछ बैंक रविवार को भी खुले रहे थे। UFBU हिमाचल प्रदेश के कन्वीनर और बैंकर्स यूनाइटेड फोरम ऑफ हिमाचल प्रदेश के प्रेसिडेंट नरेंद्र शर्मा ने कहा था कि यूनियनों को विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि सरकार के साथ ढाई साल से भी पहले हुए समझौते में किए गए वादे अब तक लागू नहीं किए गए हैं।

इस हफ्ते कब खुले रहेंगे बैंक?

28 से 30 सितंबर की हड़ताल रद्द होने के कारण इस हफ्ते देशभर में बैंक पांच दिन खुले रहेंगे। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। 3 अक्टूबर महीने का पहला शनिवार होगा और उस दिन बैंक खुले रहेंगे। अक्टूबर में देशभर में त्योहारों के कारण कई बैंक छुट्टियां होती हैं। हालांकि, छुट्टियां राज्य और क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। ग्राहकों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची देखकर बैंकिंग काम की योजना बनाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *