खूंटी में पेट्रोल पंप पर तीन अपराधियों ने की फायरिंग, कर्मचारी घायल

रांची/खूंटी : खूंटी जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बीती देर रात रांची-खूंटी मुख्य सड़क पर स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर में तीन अपराधियों ने घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दौरान पेट्रोल पंप के केबिन में काम कर रहे 25

पेट्रोल पंप
CCTV फुटेज में नजर आए संदिग्ध अपराधी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/खूंटी : खूंटी जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बीती देर रात रांची-खूंटी मुख्य सड़क पर स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर में तीन अपराधियों ने घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दौरान पेट्रोल पंप के केबिन में काम कर रहे 25 साल के कर्मचारी अमित कुमार के पैर में गोली लग गई। गोली चलते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी काउंटर पर एक पर्चा छोड़कर रांची की तरफ भाग निकले।

Read More : रांची में होटल में खाना खाने के दौरान विवाद, दोस्त ने तनवीर को मारी गोली

घायल अमित कुमार घाघरा गांव के रहने वाले हैं। पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज खंगालकर अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ यह भी पता लगाने में लगी है कि आखिर गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी।

बाइक से पहुंचे थे तीन अपराधी

घटना खूंटी जिले के गुटजोरा पंचायत अंतर्गत जियारप्पा सीमा क्षेत्र की है। बीती देर रात अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी पुष्पा फ्यूल सेंटर पहुंचे। बताया जाता है कि तीनों हुटार की ओर से आए थे। पेट्रोल पंप पहुंचते ही अपराधी सीधे केबिन की तरफ बढ़े। उस समय वहां घाघरा गांव निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार काम कर रहे थे। अपराधियों ने केबिन में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अमित के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए।

गोलीबारी के बाद काउंटर पर छोड़ा पर्चा

कर्मचारी पर गोली चलाने के बाद अपराधियों ने पेट्रोल पंप के काउंटर पर एक पर्चा छोड़ा और मौके से फरार हो गए। इसके बाद तीनों रांची की दिशा में भाग निकले। बताया जा रहा है कि पर्चे में एक संगठन का नाम और सहयोग से जुड़ी बातें लिखी हुई हैं। हालांकि, पर्चे में लिखी बातों की सच्चाई और उसकी वास्तविकता की पुलिस जांच कर रही है।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

गोलीबारी की सूचना मिलते ही खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरों में तीनों अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने के साथ उनके भागने के रास्ते का भी पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखे और अपराधियों की ओर से छोड़ा गया पर्चा बरामद किया है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

खूंटी थाना प्रभारी बाबू बंशी साव ने बताया कि पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले खोखे, पर्चे और CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *