रांची में होटल में खाना खाने के दौरान विवाद, दोस्त ने तनवीर को मारी गोली

रांची : राजधानी रांची के सदर थाना इलाके के गहला टोली में बीती देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त तनवीर के तौर पर की गई है। इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। उधर, घटना

दोस्त
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के सदर थाना इलाके के गहला टोली में बीती देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त तनवीर के तौर पर की गई है। इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। उधर, घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी रेस हो गई। पुलिस ने शनिवार अहले सुबह छापेमारी कर आरोपी शाहरुख को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शाहरुख ने गोली चला दी, जिससे तनवीर की मौत हो गई।

Read More : छठ खरना आज : गुड़ की खीर और रोटी का क्यों है विशेष महत्व? जानें पूरी परंपरा

वारदात के बाद से ही सदर थाना की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद शनिवार सुबह शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी।

होटल में खाना खाने के दौरान हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार तनवीर और शाहरुख शुक्रवार शाम से ही एक साथ थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों गहला टोली स्थित एक होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान शाहरुख ने अचानक हथियार निकाला और तनवीर को गोली मार दी। गोली लगने से तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी शाहरुख को किया गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी शाहरुख फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी की और शनिवार अहले सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

आपसी विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने मीडिया को बताया कि हत्या के मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। इसके अलावा हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश की भूमिका थी या नहीं, इस बिंदु पर भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शाहरुख से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *