रांची/ बोकारो । बोकारो। के सेक्टर 4 स्थित श्री हरि अलंकार दुकान में बीती रात चोरों ने लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए। दुकानदार मुन्ना लाल बर्मन के मुताबिक वो हर रोज की तरह दुकान बंद कर अपने अवास चले गए थे। जब वह आज सुबह दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा की दुकान का एस्बेस्टस छत उखड़ा हुआ था।
चोरों ने दुकान से चांदी के गहने चोरी कर लिए। साथ ही गल्ला में रखे 15000 नकद भी चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान में एस्बेस्टस उखाड़ कर दाखिल हुए थे, इसके बाद दुकान में रखे हुए गहने और कैश लेकर चले गए। घटना की सूचना दुकानदार ने सेक्टर 4 थाना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







