रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और अंतिम दिन गुरुवार को सदन में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम पर चर्चा शुरू हुई। इस संशोधन के खिलाफ सत्ता पक्ष सदन में केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है। वहीं प्रमुख विपक्ष भाजपा इस मुद्दे को लेकर सरकार पर तथ्यहीन राजनीति करने और अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाती रही है।
सीएम हेमंत सोरेन ने एमएमडीआर को लेकर पटल पर संकल्प पेश किया है। इसके पारित होने पर केंद्र को भेजा जायेगा. संकल्प में सरकार ने बताया है कि इस संशोधन के कारण राज्यों द्वारा खनिज अधिकारों एवं खनिजयुक्त जमीन पर कर/उपकर /सेस लगाने की शक्तियों को सीमित कर दिया गया है। हेमंत सोरेन संकल्प पेश करने के साथ सरकार का पक्ष रख रहे हैं।
इस अधिनियम के लागू होने से राज्य सरकार को प्रति वर्ष 13 हजार करोड़ रुपये के भारी नुकसान होने की संभावना
सरकार का पक्ष है कि इस अधिनियम के लागू होने से राज्य सरकार को प्रति वर्ष 13 हजार करोड़ रुपये के भारी नुकसान होने की संभावना है। इसका सीधा असर राज्य के राजस्व तथा सामाजिक, ग्रामीण विकास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा. इससे पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ दोनों पक्षों के बीच चर्चा शुरू हुई है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार नहीं चाहती कि राज्य में अवैध खनन, परिवहन का जो जाल फैला है उसे रोका जाये।
also read ;झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन, MMDR बिल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के आसार



