सीएम हेमंत सोरेन से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सीएम को गणेश महोत्सव में आमंत्रित किया रांची। सीएम हेमंत सोरेन से आज गुरुवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। read

सीएम हेमंत

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

 सीएम को गणेश महोत्सव में आमंत्रित किया

रांची। सीएम  हेमंत सोरेन  से आज  गुरुवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

read also : रांची में सरकारी जमीन पर कब्जा, नगर निगम ने दिया 48 घंटे का समय

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीएम हेमन्त सोरेन को आगामी श्री गणेश महोत्सव-2026 के आयोजन में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को महोत्सव से संबंधित तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से भी अवगत कराया। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

read also :निर्माण उपकरण उद्योग में बढ़ेंगे अवसर, निर्यात को मिलेगी नई गति

इस मौके पर सांसद राज्यसभा श्रीमती महुआ माजी सहित श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के नन्द किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु,गुलशन नंदा एवं अन्य उपस्थित रहे।

read also : महिला किसान खुशहाली योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, बाजार पर जोर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *