रांची : CM हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने CM को 8 सितंबर को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी “APPLICATION OF ARTIFICIAL INTELLIGENCE AND MACHINE LEARNING IN GEOLOGY AND MINING” विषय पर आयोजित की जाएगी।
Read More : महिला किसान खुशहाली योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, बाजार पर जोर
भूविज्ञान और खनन में AI पर होगी चर्चा
राष्ट्रीय संगोष्ठी में भूविज्ञान और खनन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग के इस्तेमाल से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का आयोजन 8 सितंबर 2026 को रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में किया जाएगा। खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने CM हेमंत सोरेन को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। CM से मुलाकात के दौरान निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा, एमडी JEMCL वरुण रंजन और निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ भी मौजूद रहे।





