रांची : रांची के हरमू रोड स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में 216वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का संगीतमय आयोजन भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूरा मंदिर परिसर “राम सिया राम” के मधुर गायन और बजरंग बली के जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल के निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया द्वारा बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर और श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का पूजन कर किया गया। तत्पश्चात पाठ वाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक व ढपली की थाप पर गणेश वंदना और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया।
Read More : डालसा ने मानसिक रोगियों और बौद्धिक दिव्यांगों को बताए कानूनी अधिकार
कल होगा हरियाली अमावस्या महास्नान
पाठ के उपरांत महाआरती की गई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रवण ढानढनिया, पुष्पा देवी पोद्दार, मनीष साहू और राजेश जायसवाल की ओर से विशेष प्रसाद सेवा निवेदित की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, अशोक लड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 12 अगस्त को बाबा श्याम का हरियाली अमावस्या महास्नान मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी कि हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 12 अगस्त (बुधवार) को बाबा श्री श्याम का श्रावण हरियाली अमावस्या महास्नान अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। यह अनुष्ठान मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका के सानिध्य में विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।
शनिवार को आयोजित होगा भंडारा
15 अगस्त (शनिवार) को आयोजित होगा 212वां श्री श्याम भंडारा इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त (शनिवार) को मंदिर परिसर में 212वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया है। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस महाभंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।




