रांची : कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, रांची जिला ने प्रेस वार्ता आयोजित कर राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रौशन कुमार साहू ने कहा कि अंबा प्रसाद झारखंड की एक सशक्त आवाज़ हैं।
also read: रांची के हेहल सोहराय जतरा में शामिल हुए संजय सेठ, बहनों को किया सम्मानित
उनके पिता और माता दोनों पूर्व विधायक एवं मंत्री रह चुके हैं। इसके बावजूद दिवाली की पूर्व संध्या पर जिस तरह अधिकारियों द्वारा उनके सरकारी आवास को खाली कराया गया, वह कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कई पूर्व विधायक और सांसद अभी भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं, तो अंबा प्रसाद के मामले में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई?
डॉ. रोशन कुमार साहू ने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई एक साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। अंबा प्रसाद लगातार विस्थापन, भूमि अधिग्रहण और आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही हैं। ऐसे में उनकी आवाज को दबाने और राजनीतिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अंबा प्रसाद के पुश्तैनी घर पर भी बुलडोजर चलाया गया था और उनकी मां को हिरासत में रखा गया था। एक महिला नेत्री और उनके परिवार के साथ इस तरह की घटनाएं , गंभीर चिंता का विषय हैं.
also read:4.74 करोड़ से बनेगा कर्मचारी आवासीय भवन, मंत्री दीपक बिरुवा और सांसद जोबा माझी ने किया शिलान्यास
डॉ. रोशन कुमार साहू ने झारखंड सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि किसी अधिकारी ने दुर्भावना या राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई की है, तो ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के प्रदेश महामंत्री मदन कुमार ने अंबा प्रसाद के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाना हर जनप्रतिनिधि का अधिकार है। किसी भी राजनीतिक या सामाजिक आवाज को प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा झारखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि झारखंड की समस्त तेली समाज अंबा जी के साथ खड़ी है जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर एवं चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए तैयार है ।
also read :महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, झारखंड की 3 खिलाड़ी शामिल


