रांची। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
परिषद ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
परीक्षाओं की तिथियां और विषय इस प्रकार हैं:
* 15 फरवरी: English Language – English Paper 1 (2 घंटे)
* 16 फरवरी: Art Paper 4 (Applied Art) (3 घंटे)
* 18 फरवरी: Literature in English – English Paper 2 (2 घंटे)
* 22 फरवरी: Mathematics (3 घंटे)
* 23 फरवरी: Art Paper 1 (Still Life) (3 घंटे)
* 24 फरवरी: Group III Elective – Section B (Robotics & Artificial Intelligence सहित अन्य विषय) (2 घंटे)
* 26 फरवरी: History & Civics – H.C.G. Paper 1 (2 घंटे)
* 1 मार्च: Geography – H.C.G. Paper 2 (2 घंटे)
* 2 मार्च: Art Paper 2 (Nature Drawing/Painting) (3 घंटे)
* 4 मार्च: Hindi (3 घंटे)
* 8 मार्च: Physics – Science Paper 1 (2 घंटे)
* 12 मार्च: Chemistry – Science Paper 2 (2 घंटे)
* 15 मार्च: Biology – Science Paper 3 (2 घंटे)
* 16 मार्च: Art Paper 3 (Original Composition) (3 घंटे)
* 17 मार्च: Group III Elective – Section A (Carnatic Music, Computer Applications, Commercial Applications, Cookery, Yoga सहित अन्य विषय) (2 घंटे)
* 17 मार्च: Technical Drawing Applications (3 घंटे)
* 19 मार्च: विभिन्न भारतीय एवं विदेशी भाषाओं की परीक्षा (3 घंटे)
* 25 मार्च: Environmental Science (Group II Elective) (2 घंटे)
* 29 मार्च: Commercial Studies (Group II Elective) (2 घंटे)
* 31 मार्च: Economics, French और Sanskrit (Group II Elective) (2 घंटे)
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:
* प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा अवधि के अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे।
* सुबह 10:15 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 10 बजे होगा।
* सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र पढ़ने का समय सुबह 8:45 बजे होगा।
* सुबह 10:15 बजे की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 9:45 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।
* सुबह 9 बजे की परीक्षा के लिए 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना अनिवार्य होगा।
* परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की सील बिना अनुमति नहीं खोल सकेंगे।
* प्रश्नपत्र और एडमिट कार्ड पर कुछ भी लिखने की मनाही होगी।
* नियमित विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा देनी होगी।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों और परीक्षा अधिकारियों की निगरानी की जाएगी। केंद्र प्रमुखों को विद्यार्थियों की तलाशी लेने का अधिकार भी दिया गया है। विद्यार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड और पारदर्शी पाउच में नीले-काले पेन, पेंसिल, स्केल, इरेजर, शार्पनर और ड्राइंग सामग्री ले जा सकेंगे।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, फिटनेस बैंड, वायरलेस ईयरबड्स, कैमरा, स्मार्ट रिंग, एआई आधारित चश्मे, ब्लूटूथ चश्मे और स्मार्ट पेन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा किताबें, नोट्स, पर्चियां, वॉलेट, हैंडबैग, नकदी और धारदार वस्तुएं भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
नकल करने पर रद्द हो सकता है रिजल्ट
अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर परिषद सख्त कार्रवाई करेगी। नकल करने, कराने, उत्तर पुस्तिका बदलने या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने पर परीक्षार्थी का पूरा परीक्षा परिणाम रद्द किया जा सकता है। वहीं, दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने या फर्जी तरीके से प्रवेश लेने पर संबंधित परीक्षार्थी को निष्कासित कर पुलिस को सूचना दी जाएगी।
अप्रैल-मई में आएगा रिजल्ट
ICSE 10वीं परीक्षा 2027 का परिणाम अप्रैल या मई में जारी किया जाएगा। विद्यार्थी CISCE की आधिकारिक वेबसाइट https://cisce.org पर रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के चार दिनों के भीतर शुल्क के साथ ऑनलाइन स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाएं परिणाम घोषित होने के अधिकतम 60 दिनों तक सुरक्षित रखी जाएंगी।
स्क्रूटनी के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी तीन दिनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, विद्यार्थी उसी वर्ष अधिकतम तीन विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि, संबंधित विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी इसके पात्र नहीं होंगे।


