सुवर्णरेखा नदी में तैरता मिला संदिग्ध शव, इलाके में सनसनी

पूर्वी सिंहभूम : जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित मानगो के गाजाडीह में बुधवार सुबह सुवर्णरेखा नदी से एक अज्ञात शव बरामद किया गया है. नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानिय लोगों की नजर जब पानी

सुवर्णरेखा नदी

पूर्वी सिंहभूम : जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित मानगो के गाजाडीह में बुधवार सुबह सुवर्णरेखा नदी से एक अज्ञात शव बरामद किया गया है. नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानिय लोगों की नजर जब पानी में तैरते शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की.

Read More : छात्रों के मुद्दे पर भाजपा की राजनीति, राहुल गांधी संवाद के लिए आगे : आलोक कुमार दूबे

बिना सिर का शव मिलने से हत्या की आशंका

नदी से बरामद शव की स्थिति बेहद खराब और क्षत-विक्षत बताई जा रही है. शव का सिर गायब होने के कारण मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी ने हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नदी में फेंका होगा. स्थानीय लोगों के अनुसार शव किसी महिला का हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसके महिला या पुरुष होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

काफी पुराना प्रतीत हो रहा है शव

शव की हालत को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह काफी पुराना है. आशंका है कि करीब 10 से 15 दिन पहले किसी स्थान पर हुई घटना के बाद यह बहकर गाजाडीह तक पहुंचा होगा. हालांकि, मौत के सही समय की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *