रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 10 साल की डेटिंग के बाद की शादी, शेयर की फोटो

नई दिल्ली : दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ शादी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने मंगलवार को पुर्तगाल में कोर्ट मैरिज की. शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर रिंग पहनकर ली गई एक खूबसूरत

रोनाल्डो

नई दिल्ली : दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ शादी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने मंगलवार को पुर्तगाल में कोर्ट मैरिज की. शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर रिंग पहनकर ली गई एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है. रोनाल्डो और जॉर्जिना पहली बार साल 2016 में मैड्रिड में मिले थे और तभी से दोनों साथ हैं. दोनों लगभग 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. 2017 की शुरुआत में ज्यूरिख में आयोजित फीफा फुटबॉल अवार्ड्स के दौरान दोनों पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए थे.

ठीक एक साल पहले की थी सगाई

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने आज से ठीक एक साल पहले 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी. सगाई के समय जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की फोटो शेयर करते हुए बेहद भावुक कैप्शन भी लिखा था. जॉर्जिना रोड्रिग्ज एक स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. दोनों के कुल चार बच्चे हैं. इनमें 2017 में सरोगेशी के जरिए जुड़वा बच्चे एवा मारिया और मातेओ का जन्म हुआ था. इसी साल जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया. इसके अलावा रोनाल्डो का सबसे बड़ा बेटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है, जिसका जन्म 2010 में हुआ था.

इसी साल खेला अपना आखिरी वर्ल्ड कप

पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने इसी साल अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेला. टूर्नामेंट के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में स्पेन से 0-1 की हार के बाद पुर्तगाल की टीम बाहर हो गई थी. रोनाल्डो का वर्ल्ड कप करियर 27 मैचों और 11 गोल के साथ समाप्त हुआ. वे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. आपको बता दें कि रोनाल्डो 900 करियर गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ मैच में यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया था.

₹2,800 करोड़ से अधिक की सालाना कमाई

वर्तमान में सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नासर के लिए खेलने वाले रोनाल्डो दुनिया के सबसे महंगे एथलीट हैं. पिछले एक साल में उनकी अनुमानित कमाई 300 मिलियन डॉलर (लगभग ₹2,858.25 करोड़) रही है. इसमें से करीब ₹2,242 करोड़ सैलरी और बोनस से, जबकि ₹619.38 करोड़ एंडोर्समेंट से आए हैं. रोनाल्डो दुनिया के उन चुनिंदा 4 एक्टिव एथलीट्स में शामिल हैं जिनकी नेटवर्थ 1 बिलियन डॉलर से अधिक है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *