धनबाद जेल में DC और SSP की अगुवाई में औचक छापेमारी, जानें क्या मिला

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में बीती देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने जेल के अलग-अलग वार्डों में घुसकर सघन तलाशी ली। देर रात अचानक

जेल
धनबाद मंडल कारा में देर रात छापेमारी

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में बीती देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने जेल के अलग-अलग वार्डों में घुसकर सघन तलाशी ली। देर रात अचानक अधिकारियों और पुलिस की टीम को जेल में देख पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

Read More : रांची के बूटी मोड़ में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

छापेमारी में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे शामिल

इस अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब और एसडीएम लोकेश बरांगे शामिल रहे। इनके अलावा जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ, पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने भी छापेमारी में हिस्सा लिया। तलाशी अभियान के तहत मंडल कारा के पांच पुरुष वार्डों, एक महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड की जांच की गई। पुरुष वार्डों की तलाशी की जिम्मेदारी अलग-अलग डीएसपी को सौंपी गई थी, जबकि महिला वार्ड की जांच महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने की। इस दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद किए गए। छापेमारी में मिली इन वस्तुओं के अलावा किसी अन्य बरामदगी की जानकारी नहीं दी गई है।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संयुक्त टीम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की। प्रशासन की ओर से निरीक्षण के बाद जेल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया गया। इस औचक अभियान का मुख्य उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, प्रतिबंधित या अनधिकृत सामान की मौजूदगी का पता लगाना और जेल के भीतर नियमों के पालन की स्थिति की जांच करना था। वहीं, मेडिकल वार्ड में भर्ती कैदियों की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष मेडिकल टीम की ओर से जांच किए जाने की बात कही गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *