रांची के बूटी मोड़ में दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

रांची : राजधानी रांची के बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा लाखों रुपये

दुकान
दुकान में लगी आग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात रही कि इस आगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ।

Read More : रांची में सब-इंस्पेक्टर के बंद घर में 20 लाख से ज्यादा की चोरी, जांच शुरू

आग की लपटें देख इलाके में मची अफरा-तफरी

दुकान से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और उसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। इस अग्निकांड में दुकान के भीतर रखा पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। इससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। रांची सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग को समय रहते सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। थाना प्रभारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *