निशा भगत की मौत की CBI जांच की मांग, पैतृक गांव पहुंचे सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो सोमवार को गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित उरु बारुडीह गांव पहुंचे। यह दिवंगत आदिवासी महिला नेत्री निशा कुमारी भगत का पैतृक गांव है। यहां उन्होंने शोकाकुल पिता और झारखंड आंदोलनकारी हांदू

सुदेश महतो
निशा के परिवार से मिले सुदेश महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो सोमवार को गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित उरु बारुडीह गांव पहुंचे। यह दिवंगत आदिवासी महिला नेत्री निशा कुमारी भगत का पैतृक गांव है। यहां उन्होंने शोकाकुल पिता और झारखंड आंदोलनकारी हांदू भगत सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी और मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत भी उनके साथ मौजूद रहे।

Read More : चित्रगुप्त पूजा 2026: 10 या 11 नवंबर, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

निशा भगत की मौत की CBI जांच कराने की मांग

परिजनों से मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने कहा कि निशा भगत की फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए इसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो।

हेमंत सरकार और पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

सुदेश महतो ने इस घटना को लेकर हेमंत सरकार और पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है और प्रदेश में कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उनके अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण कमजोर पड़ गया है और अधिकारी तथा माफिया मिलकर व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

थाना प्रभारी की भूमिका पर भी जताई चिंता

आजसू अध्यक्ष ने कहा कि आत्महत्या से पहले निशा भगत का फोन आने के बावजूद संबंधित थाना प्रभारी ने समय रहते सक्रियता नहीं दिखाई। उन्होंने इसे गंभीर कर्तव्यहीनता का मामला बताते हुए पुलिस-प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार की ओर से इस घटना पर संवेदना तक व्यक्त नहीं की गई।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सुदेश महतो ने मांग की कि दिवंगत निशा कुमारी भगत की मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक करने और जांच में जिनकी भी भूमिका या लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव गोपीनाथ सिंह, गुमला जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, विज्ञान सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *