रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के विभिन्न क्षेत्रों के श्रेणी-1 कर्मचारियों के कौशल उन्नयन के उद्देश्य से बीटीटीआई, भुरकुंडा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया।
Read More : बोकारो बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बच्चे संक्रमित, एक ICU में भर्ती
यह कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान CCL के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग के मार्गदर्शन में संचालित कौशल विकास पहलों का महत्वपूर्ण हिस्सा था। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को आधुनिक कार्य आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना था। समापन समारोह में बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक (खनन) रंजय सिन्हा, CCL के महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक, मुख्य प्रबंधक (एचआरडी) विकास कुमार सिंह तथा बीटीटीआई, भुरकुंडा के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिथियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उन्हें अपने कौशल का निरंतर विकास करने और भविष्य की कार्य आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार रखने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कक्षा आधारित प्रशिक्षण के साथ कंप्यूटर पर व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कौशल विकास कार्यक्रम में CCL के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 63 कर्मचारियों ने भाग लिया।




