रांची में अजीबोगरीब मामला, शराब की बोतल गटककर दुकान में ही बेसुध हुआ बंदर

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ओरमांझी के ब्लॉक चौक स्थित शराब दुकान में शुक्रवार को एक मादा बंदर अचानक घुस गई। उसने शराब की एक बोतल उठाई और दांत से उसका ढक्कन खोलकर पूरी शराब पी गई।

बंदर
दुकान में बेसुध हुआ बंदर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ओरमांझी के ब्लॉक चौक स्थित शराब दुकान में शुक्रवार को एक मादा बंदर अचानक घुस गई। उसने शराब की एक बोतल उठाई और दांत से उसका ढक्कन खोलकर पूरी शराब पी गई। शराब पीने के कुछ देर बाद बंदर दुकान के अंदर ही बेसुध होकर गिर पड़ी।

बोतल उठाकर पी गई शराब

दुकानदार के मुताबिक, वह रोज की तरह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान अचानक एक बंदर दुकान के अंदर घुस आई। इससे पहले कि कोई उसे बाहर निकाल पाता, उसने शराब की एक बोतल उठा ली। बंदर ने अपने दांतों से बोतल का ढक्कन खोल दिया और उसमें रखी शराब पीना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद शराब पीने के बाद वह दुकान के अंदर ही बेसुध हो गई। दुकानदार और वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने के बजाय दुकान में ही छोड़ दिया। उनका कहना था कि होश में आने के बाद बंदर खुद बाहर चली जाएगी।

लोगों के बीच चर्चा का विषय बना मामला

मादा बंदर के शराब पीने और उसके बाद दुकान के अंदर बेसुध पड़े रहने का मामला आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बंदर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *