युवा आजसू का प्रदेश अधिवेशन 7-8 अगस्त को, ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू

रांची: आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा आजसू के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोमवार को हरमू (रांची) स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के

युवा आजसू

रांची: आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा आजसू के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोमवार को हरमू (रांची) स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने की। बैठक में सुदेश महतो ने अधिवेशन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा, नया नेतृत्व और नई दिशा देने का काम करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास आजसू की मुख्य प्राथमिकता है। इस दौरान युवा आजसू के ऑनलाइन सदस्यता एवं पंजीकरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।

Read More : चाईबासा दोहरे हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश में दंपती की हत्या, चार गिरफ्तार

7 अगस्त को प्रतिनिधि सम्मेलन, 8 को श्रद्धांजलि सभा

कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए सुदेश महतो ने बताया कि 7 अगस्त को प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें संगठनात्मक विस्तार, भावी रणनीति और विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। इसके साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की घोषणा की जाएगी। बैठक में प्रचार-प्रसार, पंजीकरण, आवास, भोजन, परिवहन, अनुशासन एवं कार्यक्रम संचालन समेत तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिवेशन में राज्यभर के पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रदेश तथा शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

JPSC और JSSC घोटाले पर सरकार को घेरा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भर्ती घोटालों ने प्रदेश के युवाओं का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सीआईडी जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने मांग की कि 14वीं JPSC और JSSC भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराई जाए, JPSC के वर्तमान सदस्यों को तत्काल हटाया जाए और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एवं विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति गठित कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो।

आजसू पार्टी की सरकार से प्रमुख मांगें

आजसू पार्टी ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखी हैं:

  • 14वीं JPSC और JSSC भर्ती घोटालों की अविलंब सीबीआई जांच कराई जाए।

  • JPSC के सभी वर्तमान सदस्यों को तत्काल हटाकर आयोग का पुनर्गठन किया जाए।

  • JSSC CGL परीक्षा के गिरफ्तार द्वितीय टॉपर अभय तिवारी प्रकरण समेत पूरे भर्ती तंत्र की निष्पक्ष जांच हो और JSSC के वर्तमान अध्यक्ष को पद से हटाया जाए।

  • सरकार सार्वजनिक करे कि अब तक सीआईडी को सौंपे गए मामलों में से कितनों का अंतिम निष्पादन हुआ और कितने लंबित हैं।

इस बैठक में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, दीपक महतो, संजय महतो, निर्मला भगत, हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, परवाज खान, मो. जब्बार और ओम वर्मा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *