मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया दुख

जमशेदपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया। घटना के बाद झारखंड में शोक का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और शुभचिंतकों की ओर से

तृषा के निधन

अपनी भाषा में पढ़ें

 जमशेदपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया। घटना के बाद झारखंड में शोक का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और शुभचिंतकों की ओर से मंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शोक जताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची के असामयिक निधन की हृदयविदारक सूचना से वह मर्माहत हैं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस पीड़ा को सहने की शक्ति मिलने की कामना की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के सड़क दुर्घटना में निधन पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल माता-पिता व परिवार को धैर्य एवं संबल मिलने की कामना की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में मंत्री की बेटी समेत अन्य लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता के लिए बेहद कठिन होता है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।
सांसद संजय सेठ ने भी हादसे में दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत अन्य लोगों के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह मंत्री और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन हुआ है। उन्होंने मंत्री और पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके पास सांत्वना के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *