श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग पर जमीन अतिक्रमण के आरोप, जांच करेगी SIT

बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग पर सरकारी जमीन के कथित अतिक्रमण के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। सरकार का कहना है कि संस्था के परिसर में सरकारी,

आर्ट ऑफ लिविंग

बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग पर सरकारी जमीन के कथित अतिक्रमण के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। सरकार का कहना है कि संस्था के परिसर में सरकारी, गोमाला और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) की भूमि पर कब्जे से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।

Read More : हिमाचल के कडू नाला में भूस्खलन, टाटा सूमो पर गिरी विशाल चट्टानें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है। जांच दल भूमि रिकॉर्ड, लीज दस्तावेज, कथित अनियमितताओं और अन्य संबंधित पहलुओं की पड़ताल करेगा।

तीन महीने में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

सरकार के अनुसार एसआईटी कथित फर्जीवाड़े, पर्यावरणीय नुकसान और इस मामले में उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की भी जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद टीम तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। सरकार का कहना है कि जांच का उद्देश्य सभी शिकायतों की निष्पक्ष तरीके से जांच कर तथ्य सामने लाना है। फिलहाल मामले में जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *