चंदवा घाटी में सरिया लदा ट्रक का हुआ ब्रेक फेल, ट्रक में फंसा चालक

रांची/ चंदवा: चंदवा के अमझरिया घाटी में आज सोमवार की सुबह सरिया लदा ट्रक ढलान पर उतर रहा था। तभी अचानक ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वाहन बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। also read

सरिया लदा ट्रक का हुआ ब्रेक फेल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ चंदवा: चंदवा के  अमझरिया घाटी में  आज सोमवार की सुबह सरिया लदा ट्रक ढलान पर उतर रहा था। तभी अचानक ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वाहन बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक के अंदर फंस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक राउरकेला से दिल्ली जा रहा था।  बताया जाता है कि घाटी में उतरने के दौरान अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ट्रक संख्या यूपी 82 एटी 2455 बताई गई है। हादसे में ट्रक चालक अवनीश यादव (23), पिता गिरीश यादव घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर ही फंस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। चालक को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया।
इसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद कुछ देर तक अमझरिया घाटी में आवागमन प्रभावित रहा। इसके बाद पुलिस प्रशासन से आवागमन को सुचारू किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *