रांची में गर्भवती पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, जांच शुरू

रांची : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में तीन माह की गर्भवती महिला को उसके पति द्वारा राढ़ू नदी में धकेलने का मामला सामने आया है। इल्जाम है कि पति पत्नी को घूमाने के बहाने पैका जोड़ा पुल के पास ले गया और वहां

गर्भवती पत्नी
टापू पर फंसी महिला की बची जान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में तीन माह की गर्भवती महिला को उसके पति द्वारा राढ़ू नदी में धकेलने का मामला सामने आया है। इल्जाम है कि पति पत्नी को घूमाने के बहाने पैका जोड़ा पुल के पास ले गया और वहां से उसे नदी की तेज धारा में धकेल दिया। हालांकि, महिला पानी के बीच एक टापू पर फंस गई और उसकी जान बच गई। महिला रातभर ठंड और दहशत के बीच टापू पर फंसी रही। रविवार सुबह ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया। पीड़िता के पिता के बयान पर अनगड़ा थाने में आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Read More : पंजाब के LPU हॉस्टल विवाद के बाद बड़ा फैसला, 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड

घूमाने के बहाने ले गया था आरोपी

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, बुंडू थाना क्षेत्र के रेलाडीह (खुदुमधुकम) निवासी मिथुनजय महतो ने इसी साल मई में राहे थाना क्षेत्र के पुरनाडीह निवासी फूरेन्दर महतो की 22 वर्षीय बेटी लखीमनी कुमारी से शादी की थी। लखीमनी उसकी दूसरी पत्नी थी। परिजनों के अनुसार, मिथुनजय का एक अन्य युवती के साथ प्रेम संबंध था और वह तीसरी शादी करना चाहता था। आरोप है कि इसी वजह से उसने अपनी दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। शनिवार को आरोपी अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी को मौसम का हवाला देकर हुंडरूफाल, जोन्हाफाल और सीताफाल घुमाने ले गया। इस दौरान वह सुनसान जगह की तलाश करता रहा।

पुल से धक्का देकर फरार होने का आरोप

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दंपती राहे-हाहे मार्ग से लौट रहे थे। पैका जोड़ा पुल के पास आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल रोक दी। आरोप है कि लखीमनी जब पुल के किनारे से नदी की तेज धारा देख रही थी, तभी उसके पति ने पीछे से धक्का दे दिया। महिला राढ़ू नदी में जा गिरी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। नदी के तेज बहाव और आसपास आबादी नहीं होने के कारण महिला की आवाज रातभर किसी तक नहीं पहुंच सकी। वह पानी के बीच एक टापू पर फंसी रही और ठंड के कारण सुबह तक उसकी हालत बेसुध होने जैसी हो गई।

ग्रामीणों ने किया महिला का रेस्क्यू

रविवार सुबह पैका पंचायत के कुछ ग्रामीण मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी के बीच टापू पर पड़ी महिला पर गई। स्थानीय युवक दीपक महतो नदी में उतरे और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीण मंगरू महली ने आग जलाकर उसे गर्मी दी। जयनाथ महली ने उसे सूखे कपड़े पहनाए और नाश्ता कराया। समाजसेवी प्रदीप महतो की सूचना पर पीड़िता के पिता फूरेन्दर महतो परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह अपनी बेटी को सुरक्षित घर ले गए और अनगड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के पिता ने कहा कि यह ईश्वर का चमत्कार है कि उनकी बेटी और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा सुरक्षित बच गए।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पीड़िता के परिजनों की ओर से आवेदन मिल चुका है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद मामले से जुड़े घटनाक्रम और आरोपों की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *