पंजाब के LPU हॉस्टल विवाद के बाद बड़ा फैसला, 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड

फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के हॉस्टल में एक छात्रा से कथित रेप की खबर के बाद रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आज यानी सोमवार से 10 दिनों के

LPU
LPU में कथित रेप के बाद हिंसक प्रदर्शन

अपनी भाषा में पढ़ें

फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के हॉस्टल में एक छात्रा से कथित रेप की खबर के बाद रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आज यानी सोमवार से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड करने का फैसला किया है। यूनिवर्सिटी ने मिड-टर्म परीक्षाएं भी अगले आदेश तक टाल दी हैं। परीक्षा का नया शेड्यूल यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (UMS) के जरिए छात्रों को अलग से बताया जाएगा।

Read More : SIR को लेकर झामुमो का विरोध, 24 जिलों में आज पुतला दहन

छात्रों को घर लौटने की अनुमति

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को अपने माता-पिता या अभिभावकों से सलाह लेने के बाद 10 दिनों के दौरान घर लौटने की अनुमति दी है। कैंपस में रहने वाले छात्रों को अपनी सुरक्षा के लिए हॉस्टल या अपने रहने की जगह के अंदर रहने और आपात स्थिति को छोड़कर बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अशांति या गैर-जरूरी गतिविधि में शामिल नहीं होने की अपील की है।

रविवार को क्यों हुआ विरोध प्रदर्शन?

मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन दिन पहले कैंपस के G-3 हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ एक बाहरी व्यक्ति ने कथित तौर पर रेप किया। इसके बाद रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा था कि घटना के बाद छात्रा घर लौट गई, लेकिन मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्रों ने पुलिस जांच और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय की संपत्ति में तोड़फोड़ और वाहनों में आग लगाए जाने की बात सामने आई। बड़ी संख्या में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए जालंधर-फगवाड़ा हाईवे भी जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। FIR दर्ज होने के बाद प्रदर्शन वापस लिया गया। पुलिस ने छात्रों की शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में रेप की किसी भी घटना के दावों को खारिज करते हुए उन्हें अफवाह बताया है।

DGP ने हिंसा को लेकर क्या कहा?

पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि 26-27 सितंबर की रात LPU कैंपस के अंदर कुछ घटनाओं को लेकर देर रात अफवाहें फैलने लगीं। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र बाहर आए और तोड़फोड़ की कुछ घटनाएं हुईं। गेट के एक हिस्से में आग भी लगाई गई। DGP के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिलने के बाद रात करीब 1:30 बजे DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला, SSP कपूरथला गौरव टूरा, SSP होशियारपुर, SSP जालंधर रूरल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति संभालने के साथ छात्रों से बातचीत शुरू की।

गौरव यादव ने कहा कि छात्रों की यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेकर कुछ शिकायतें थीं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कम से कम बल का इस्तेमाल करने का फैसला किया, क्योंकि कुछ उकसावे की घटनाएं हुई थीं। DGP ने कहा कि घटना को लेकर FIR दर्ज की गई है और उच्चस्तरीय SIT बनाई गई है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल में केवल महिला स्टाफ की मांग समेत यूनिवर्सिटी प्रशासन से जुड़ी अन्य शिकायतों पर भी बातचीत हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की और पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज का वैज्ञानिक और तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

रविवार को प्रदर्शन स्थल पर मौजूद DIG नवीन सिंगला ने बताया कि छात्रों से मिली जानकारी और उनके बयानों के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। DIG ने कहा कि फिलहाल पुलिस के पास पीड़ित की पहचान के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। FIR में G-3 हॉस्टल का जिक्र है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

उन्होंने बताया कि जांच में तकनीकी साक्ष्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस और G-3 हॉस्टल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच करेगी, ताकि घटना से जुड़ी गतिविधियों और लोगों की आवाजाही के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी व्यक्ति की आरोपी के तौर पर पहचान नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कैंपस के सभी गेट पर पुलिस तैनात

SP (जांच) हरिंदर गिल ने मीडिया को बताया कि रविवार रात से स्थिति शांत है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं, जिसके बाद छात्र कैंपस से जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई विरोध या हिंसा नहीं हो रही है। कैंपस के सभी गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *