दुर्गा पूजा पर 17 से 20 अक्टूबर तक सदर अस्पताल अलर्ट मोड पर रहेगा

रांची: राजधानी के सदर अस्पताल ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर स्वास्थ्य और आपातकालीन स्थिति के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जहां सदर अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड तैयार किया गया है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसके अलावा

सदर अस्पताल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के  सदर अस्पताल ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर स्वास्थ्य और आपातकालीन स्थिति के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जहां  सदर अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड तैयार किया गया है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।  इसके अलावा चार अतिरिक्त एंबुलेंस तैयार रखी जाएंगी।

17 से 20 अक्टूबर तक अस्पताल अलर्ट मोड पर रहेगा

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि  17 से 20 अक्टूबर तक अस्पताल अलर्ट मोड में रहेगा।  इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। सिविल सर्जन कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

डॉक्टर और मेडिकल टीम तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे

,जारी आदेश के मुताबिक, रांची के अलबर्ट एक्का चौक, कोकर में सदर थाना के पास और कचहरी चौक स्थित नगर नियंत्रण कक्ष के पास मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।  इन कैंपों में प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी।  डॉक्टर और मेडिकल टीम तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे. प्रत्येक कैंप में एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।इसके अलावा पांच अन्य जगहों पर भी 108 एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात की जाएगी।  इनमें जगन्नाथपुर थाना, तुपुदाना ओपी, बोड़िया रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति, सुजाता चौक और रातू रोड शामिल हैं।

इन स्थानों पर मेडिकल, प्रत्येक कैंप में एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी

जारी आदेश के मुताबिक, रांची के अलबर्ट एक्का चौक, कोकर में सदर थाना के पास और कचहरी चौक स्थित नगर नियंत्रण कक्ष के पास मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।  इन कैंपों में प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी।  डॉक्टर और मेडिकल टीम तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। प्रत्येक कैंप में एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।

पांच अन्य जगहों पर भी 108 एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात की जाएगी

इसके अलावा पांच अन्य जगहों पर भी 108 एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात की जाएगी।  इनमें जगन्नाथपुर थाना, तुपुदाना ओपी, बोड़िया रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति, सुजाता चौक और रातू रोड शामिल हैं।  इन स्थानों पर मेडिकल टीमें शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक सेवाएं देंगी। टीमें शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक सेवाएं देंगी।

also read: IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% वृद्धि

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *