मेदिनीनगर में महिला से 4 लाख की छिनतई, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से चार लाख रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीनकोनिया के पास हुई इस घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी को

महिला

अपनी भाषा में पढ़ें

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से चार लाख रुपये की छिनतई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीनकोनिया के पास हुई इस घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छिनतई की पूरी रकम चार लाख रुपये बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागाखुर्द निवासी हैदर अंसारी (25) के रूप में हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे मीडिया के सामने पेश किया। इसके बाद अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read More : इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ निवासी ललीता देवी (पति भोला साव) बुधवार को बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। दिन में करीब एक बजे तीनकोनिया के पास एक अपराधी उनका चार लाख रुपये से भरा झोला छीनकर फरार हो गया। ललीता देवी ने पंजाब एंड सिंध बैंक से यह रकम निकाली थी। उन्हें इन पैसों से अपने पति का इलाज कराना था और कर्ज भी चुकाना था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

घटना के बाद पुलिस ने महिला से जरूरी जानकारी लेकर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान करने में पीड़िता के बयान के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। वारदात के बाद पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे थे। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पूरी रकम बरामद

मेदिनीनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि चार नवंबर को शिवाजी मैदान जाने वाले रास्ते में तीनकोनिया के पास एक गली में ललीता देवी के साथ छिनतई हुई थी। अज्ञात अपराधी उनका चार लाख रुपये से भरा झोला छीनकर फरार हो गया था। इस संबंध में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान और उसकी निशानदेही पर छिनतई की पूरी रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *