रांची। रांची द्वारा आयोजित ‘स्टूडेंट्स मैराथन 2026’ में शामिल होने रांची आए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कार्यक्रम के बाद पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से वन टू वन मिले। इस दौरान युवा कांग्रेस महासचिव सह रांची विधानसभा प्रभारी रोहित सिन्हा ने श्री चिब से मुलाकात किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनहित के मुद्दों तथा संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री चिब ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच रहने तथा संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
श्री सिन्हा ने कहा कि मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनसमस्याओं और आगामी अभियानों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि, प्रदेश महासचिव जय बारी, प्रदेश सचिव आकाश प्रमाणिक, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट मिथिलेश सिंह, लोहरदगा के पूर्व पार्षद सतीश रंजन उरांव, जिला महासचिव साजन सिंह, लोअर बाज़ार ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अंसारी आदि उपस्थित थे।




