रांची में राजस्व संग्रहण की समीक्षा, DC ने सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन (Internal Resources) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।
DC

रांची : DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आंतरिक संसाधन (Internal Resources) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में परिवहन, उत्पाद, निबंधन, खनन, मत्स्य, बाजार समिति, नीलाम पत्र, राज्यकर और माप-तौल समेत विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। DC ने सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में राजस्व संग्रहण पिछले वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया।

Read More : बोकारो बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बच्चे संक्रमित, एक ICU में भर्ती

उत्पाद विभाग की कार्रवाई और राजस्व लक्ष्य पर जोर

बैठक में उत्पाद विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 326 छापेमारी की गई है, जिनमें 8,645 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। DC ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और तेज करने तथा पिछले वर्ष से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले वर्ष इसी अवधि में लगभग 130 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में इसे बढ़ाकर करीब 190 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। DC ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करने को कहा।

निबंधन, परिवहन और अन्य विभागों को दिए निर्देश

निबंधन विभाग की समीक्षा करते हुए DC ने निर्देश दिया कि संपत्ति का निबंधन संबंधित निबंधन कार्यालय में ही कराया जाए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर राजस्व संग्रहण बढ़ाने पर बल दिया। परिवहन विभाग को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने और नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं राज्यकर, खनन और अन्य राजस्व संग्रहण करने वाले विभागों को भी नियमित समीक्षा के साथ निर्धारित लक्ष्य हासिल करने को कहा गया।

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान DC ने स्पष्ट किया कि राजस्व का कोई भी देय लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी बकाया राशि की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कृषि उत्पादन बाजार समिति, जिला नीलाम पत्र कार्यालय और माप-तौल विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को समय पर पत्राचार, लाइसेंस अद्यतन रखने और नियमित निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भी समीक्षा हुई। DC ने उपलब्ध मानव संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने और आवश्यकतानुसार रिक्तियों से जुड़े प्रस्ताव समय पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व संग्रहण में निरंतर वृद्धि और राज्य सरकार के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *