पीएम आवास योजना से बिहार के गरीबों को राहत, 11.18 लाख घर स्वीकृत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास और जनकल्याण का महायज्ञ जारी रहेगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11.18 लाख से अधिक आवासों के स्वीकृति पत्र सौंपे जाएंगे। पटना पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनकल्याण का महायज्ञ लगातार चलता रहेगा।

11 लाख से अधिक परिवारों को पक्के घर की सौगात

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को 11 लाख से अधिक घरों की स्वीकृति की सौगात मिल रही है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परिवारों को सिर पर पक्की छत मिलेगी और अपने घर का सपना पूरा होगा। उन्होंने इसे बिहार के गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

फसल बीमा और किसान-आईडी का भी किया जिक्र

शिवराज सिंह चौहान ने बिहार सरकार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होने के फैसले के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि फसल को नुकसान होने की स्थिति में योजना के तहत उसकी भरपाई हो सकेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बिहार ने इस बार मसूर की खरीद की है। साथ ही किसान-आईडी बनाने के मामले में भी बिहार को देश का अग्रणी राज्य बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनकल्याण का महायज्ञ आगे भी जारी रहेगा।

विजय सिन्हा बोले- जमीन पर उतर रहा ‘सबका साथ, सबका विकास’

बिहार सरकार में मंत्री विजय सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का भाव जमीन पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबों के लिए आवास और 11 लाख नए लोगों के लिए घर की व्यवस्था की जा रही है। उनके मुताबिक, इससे राज्य में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *