रांची : रांची नगर निगम के इनफोर्समेंट शाखा में कार्यरत इनफोर्समेंट ऑफिसर रंजीत टोप्पो (36 वर्ष) का शनिवार, 29 अगस्त 2026 को असामयिक निधन हो गया। वे 27 मई 2026 को ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, जिसके बाद रिम्स में उपचार चल रहा था। रंजीत टोप्पो जुलाई 2021 से रांची नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार में शोक की लहर है।
Read More : प्याज की कीमतों में फिर उछाल, 80 रुपये किलो तक पहुंचा खुदरा भाव
सड़क हादसे में हुए थे गंभीर रूप से घायल
रंजीत टोप्पो 27 मई को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद पहले उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया और बाद में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उनका निधन हो गया।
निगम परिवार ने जताया शोक
रंजीत टोप्पो के निधन पर रांची नगर निगम परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। निगम की ओर से कहा गया कि उनका असामयिक निधन पूरे निगम परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। नगर निगम परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।




