रांची नगर निगम ने अप्रैल से जारी किए 7,991 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सेवा में आई तेजी

रांची : रांची नगर निगम नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जन्म एवं मृत्यु निबंधन सेवा के तहत अप्रैल 2026 से 24 जुलाई 2026 तक कुल 7,991 प्रमाण पत्र जारी किए गए

रांची नगर निगम

रांची : रांची नगर निगम नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जन्म एवं मृत्यु निबंधन सेवा के तहत अप्रैल 2026 से 24 जुलाई 2026 तक कुल 7,991 प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इनमें 6,416 जन्म प्रमाण पत्र और 1,575 मृत्यु प्रमाण पत्र शामिल हैं। नगर निगम ने बताया कि यह सेवा भारत के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 तथा राइट टू सर्विस अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप संचालित की जा रही है, ताकि नागरिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा सके।

Read More : रांची नगर निगम का 24×7 कनेक्ट सेंटर बना भरोसेमंद माध्यम, एक कॉल पर मिल रहा समाधान

जन्म और मृत्यु निबंधन के लंबित आवेदन

24 जुलाई 2026 तक जन्म निबंधन के 587 आवेदन लंबित हैं। इनमें 386 आवेदन आवश्यक दस्तावेज या जानकारी में आपत्ति के कारण संबंधित अस्पताल अथवा संस्था को स्पष्टीकरण के लिए भेजे गए हैं, जबकि 201 आवेदन अनुमोदन के लिए एसडीओ/डीएसओ स्तर पर लंबित हैं। वहीं मृत्यु निबंधन के 236 आवेदन लंबित हैं। इनमें 92 आवेदन आवश्यक स्पष्टीकरण के लिए संबंधित अस्पताल या संस्था को भेजे गए हैं, जबकि 144 आवेदन डीएसओ स्तर पर लंबित हैं।

त्वरित निष्पादन के लिए समन्वय जारी

नगर निगम के अनुसार, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों और संस्थानों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को प्रमाण पत्र जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा सके।

नागरिकों और अस्पतालों से अपील

रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जन्म एवं मृत्यु निबंधन के लिए किसी भी बिचौलिये के संपर्क में न आएं और केवल अधिकृत प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करें। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही और पूर्ण रूप से संलग्न करें, जिससे अनावश्यक विलंब से बचा जा सके।

साथ ही निगम क्षेत्र के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया गया है कि जन्म और मृत्यु की प्रत्येक घटना का निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित समय के भीतर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करें। इससे नागरिकों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रांची नगर निगम ने कहा कि भविष्य में भी नागरिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.