रामगढ़/रांची : झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन ने प्रदेश में संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका और महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ने सर्वसम्मति से बिमल बुधिया को रामगढ़ जिले का नया जिला संयोजक मनोनीत किया है। संगठन ने बिमल बुधिया के समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें आगामी 15 दिनों के भीतर रामगढ़ जिला कमेटी का गठन करने का दायित्व भी दिया गया है।
रामगढ़ जिला बनाएगा नई पहचान: संदीप मुरारका
प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि बिमल बुधिया के कुशल नेतृत्व में रामगढ़ जिला संगठनात्मक दृष्टिकोण से एक नई पहचान बनाएगा और राज्य के अग्रणी जिलों में अपना स्थान दर्ज कराएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे झारखंड प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल (रामगढ़) और युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल दोनों ही इसी राज्य से आते हैं। ऐसे में संगठन के विस्तार और समाज के प्रभावी प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
समाज के सांस्कृतिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत संगठन
झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश पटवारी ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देश में अग्रवाल समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष संगठन है। यह अपनी प्रादेशिक, जिला, महिला और युवा इकाइयों के माध्यम से राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर समाज को संगठित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त, अग्रोहा शक्तिपीठ में माता आद्यलक्ष्मी के भव्य मंदिर निर्माण सहित समाज के शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान में भी संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिमल बुधिया के जिला संयोजक मनोनीत होने पर रामगढ़ के अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है और विभिन्न प्रबुद्ध जनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।



