नई दिल्ली: एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने सीएमडी के. एस. मूर्ति से मुलाकात कर मजदूरों के विभिन्न समस्याओं को लेकर दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और समाधान निकालने की बात कही गई।
इस बैठक के दौरान महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने एचईसी कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं और बकाये वेतन समेत विभिन्न मांगों को सीएमडी के समक्ष प्रमुखता से रखा।
बैठक के मुख्य बिंदु:
वेतन भुगतान कर्मियों का समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से सारे मुश्किलें बढ़ जाती है, जिससे कर्मी परेशान हो जाते है। इस लिए महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने आग्रह किया कि हर माह वेतन भुगतान किया जाए जिससे कर्मियों का ज्यादा तर समस्याओं का समाधान हो सकता है।
पारस में फ्री ओपीडी की मांग एचईसी प्लांट अस्पताल में पहले जिस प्रकार से इलाज की जाती थी उसी प्रकार से पारस अस्पताल में भी मेडिकल बुक पर फ्री इलाज करने की माँग।
ग्यारहवीं बारहवीं कक्षा के बच्चों के शुल्क में रियायत की मांग एचईसी परिसर के सभी विद्यालयों में ग्यारहवीं बारहवीं कक्षा के बच्चों को शुल्क को कम करने की बात रखी, जिस पर उन्होंने कहा कि विद्यालयों के प्रबंधन से बैठक कर जानकारी दे दी गई है, इस पर जल्द ही समाधान निकालने की बात कही।
प्लांट का पुनरुद्धार एचईसी के तीनों प्लांट के आधुनिकीकरण और कार्यशील पूंजी की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई। साथ ही साथ बैंक को हर माह लगभग तीन करोड़ ब्याज देने पर भी चर्चा हुई जिस पर संघ के महामंत्री ने कहा कि भारी उद्योग मंत्री से मुलाकात कर और मंत्रालय के सहयोग से इसे ठीक करने का प्रयास करेंगे।
कर्मियों का प्रमोशन लम्बे समय से कर्मियों का प्रमोशन लंबित है इस पर विस्तार से चर्चा हुई और संघ ने मांग किया है कि प्रमोशन नीति में बदलाव करते हुए 5 वर्ष से घटा कर 4 वर्ष करने की बात रखी, और जल्द से जल्द प्रमोशन करने की आग्रह की।
also read : झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : दीपिका पांडेय सिंह
मुलाकात के दौरान सीएमडी के. एस. मूर्ति ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि प्रबंधन एचईसी के पुनरुद्धार और कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए मंत्रालय स्तर पर प्रयासरत है। हाल ही में संसदीय कमेटी द्वारा किए गए एचईसी दौरे को भी बहुत ही गंभीरता से ली जा रही है और उस पर कई सारे कार्य हो रहे है और उन्होंने आशा जताई है कि आगे कुछ अच्छा होगा। आज के बैठक में सीएमडी के एस मूर्ति, महामंत्री रमाशंकर प्रसाद और ऑल इंडिया स्टील फेडरेशन के कोषाध्यक्ष संतोष पंडा मौजूद रहे।



