जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग में एसपी के नेतृत्व में छापा, सभी वार्डों की हुई जांच

हजारीबाग स्थित जेपी केंद्रीय कारा में बुधवार सुबह पुलिस ने औचक सघन छापेमारी अभियान चलाया।
हजारीबाग

हजारीबाग : हजारीबाग स्थित जेपी केंद्रीय कारा में बुधवार सुबह पुलिस ने औचक सघन छापेमारी अभियान चलाया। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस अभियान में जेल के सभी वार्डों, सेल, विचाराधीन बंदी वार्ड, नक्सली बंदी वार्ड, संगठित अपराध के बंदी वार्ड और महिला बंदी वार्ड की गहन तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान जेल अस्पताल की भी जांच की गई। इसके अलावा जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, जैमर, वॉच टावर और लाइट व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

Read More : जमशेदपुर के केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गिरवी सोना गायब, कई अधिकारी नामजद

एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में चला अभियान

हजारीबाग एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, दर्जनों थाना प्रभारी और करीब 80 पुलिसकर्मी शामिल हुए। सभी अधिकारियों और जवानों को जेल के हर हिस्से की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए। छापेमारी में बड़कागांव एसडीपीओ, सदर एसडीपीओ, विष्णुगढ़ एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, सीसीआर डीएसपी समेत जिले के कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।

नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

छापेमारी के बाद हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान जेल से किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई के समय जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा और निगरानी के तहत इस तरह के औचक अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *