गोलमुरी की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल, आजसू प्रवक्ता भूख हड़ताल पर

गोलमुरी में बेतरतीब पार्किंग और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: गोलमुरी क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था, बेतरतीब पार्किंग और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने गुरुवार दोपहर दो बजे से गोलमुरी चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके समर्थन में समाजसेवी बंटी सिंह समेत कई लोग मौके पर मौजूद रहे।

भूख हड़ताल पर बैठे अप्पू तिवारी ने कहा कि गोलमुरी चौक छह प्रमुख मार्गों का संगम है। यहां केबल टाउन-विजयनगर, आकाशदीप प्लाजा, एग्रिको, मंदिर रोड और पेट्रोल पंप की ओर से आने वाले रास्ते जुड़ते हैं। इसके बावजूद चौक के आसपास वाहनों की अनियमित पार्किंग और कमजोर यातायात व्यवस्था के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर महीने करीब सौ वाहन हादसों का शिकार होते हैं। उन्होंने प्रशासन से गोलमुरी चौक की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

अप्पू तिवारी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पुरुलिया निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उनके अनुसार, घटना के बाद अब तक वाहन का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने इसे क्षेत्र की खराब यातायात व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था से जोड़ते हुए सवाल उठाए।

आजसू प्रवक्ता के मुताबिक, उन्होंने जिला पुलिस, यातायात विभाग, जेएनएसी और टाटा स्टील के अधिकारियों को पहले ही पत्र देकर गोलमुरी की समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर पार्किंग, यातायात व्यवस्था और डिवाइडर से जुड़ी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं करते, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *