बोकारो में राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लिया संकल्प

राजीव गांधी की जयंती पर बोकारो में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा के नेतृत्व में एयरपोर्ट के समीप स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता, बोकारो विधायक प्रतिनिधि एवं चास प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और युवाओं के सशक्तीकरण की दिशा में नई राह दिखाई।

महावीर सिंह चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जिस भारत का सपना देखते थे, वर्तमान केंद्र सरकार उसे कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी जिन युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवाज को देश की आवाज मानते थे, आज उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और सरकार चंद उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी के आदर्शों और उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए हर संघर्ष और बलिदान के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *