जमशेदपुर के बालीगुमा में STP को लेकर बढ़ा विरोध, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

बालीगुमा के ग्रामीणों ने प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का विरोध करते हुए अंचल अधिकारी से वैकल्पिक स्थल चुनने की मांग की।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। शुक्रवार को बालीगुमा मौजा के गाजाडीह टोला और वार्ड नंबर 10 के ग्रामीणों ने पूर्वी सिंहभूम के अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित स्थल पर STP का निर्माण रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। उनका कहना है कि वे क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास योजनाओं का निर्धारण इस तरह होना चाहिए कि उसका प्रतिकूल असर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जीवन पर न पड़े।

आवासीय क्षेत्र के पास STP को लेकर चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित STP स्थल के आसपास आवासीय क्षेत्र मौजूद है। ऐसे में वहां सीवरेज प्लांट स्थापित होने से भविष्य में दुर्गंध, प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के नजदीक इस तरह की परियोजना स्थापित होने से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। इसी वजह से उन्होंने प्रशासन से प्रस्तावित स्थल पर दोबारा विचार करने की मांग की है।

STP की जगह सामुदायिक भवन बनाने का प्रस्ताव

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने एक वैकल्पिक प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने मांग की कि जिस जमीन पर STP बनाने की योजना है, उसी स्थान पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सामुदायिक भवन बनने से शादी-विवाह, बैठक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लोगों को बाहर स्थान तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे स्थानीय लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले में स्थानीय लोगों की आपत्तियों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनहित और पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए प्रस्तावित STP का स्थान बदला जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सोमाय सोरेन, लक्ष्मण किस्कू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *