बोकारो से बेंगलुरु वाया वेल्लोर नई ट्रेन की प्रक्रिया शुरू, जांच जारी

बोकारो : बोकारो स्टील सिटी से बेंगलुरु वाया काटपाड़ी (वेल्लोर) नई ट्रेन चलाने की मांग पर रेल मंत्रालय ने आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह को भेजे पत्र में इसकी जानकारी दी है। पत्र में रेल

ट्रेनें
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : बोकारो स्टील सिटी से बेंगलुरु वाया काटपाड़ी (वेल्लोर) नई ट्रेन चलाने की मांग पर रेल मंत्रालय ने आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह को भेजे पत्र में इसकी जानकारी दी है। पत्र में रेल मंत्री ने बताया है कि नई ट्रेन के परिचालन की मांग की जांच शुरू कर दी गई है। बोकारो से इस ट्रेन के परिचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है। दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले बोकारो के यात्रियों को फिलहाल काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Read More : झारखंड प्लस टू स्कूलों में AI, साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई होगी शुरू

लंबे समय से हो रही थी नई ट्रेन की मांग

बोकारो स्टील सिटी से नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों में धनबाद-अलपूजा ट्रेन शामिल है। वहीं धनबाद-कोयंबटूर ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है। दोनों ट्रेनों में स्थिति ऐसी रहती है कि करीब दो महीने पहले ही वेटिंग हो जाती है। बोकारो से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, व्यवसायी और मरीज बेंगलुरु, चेन्नई और केरल आते-जाते हैं। टिकट नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों और व्यवसायियों को रांची, टाटा या राउरकेला जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

विद्यार्थियों और मरीजों को मिलेगा फायदा

बोकारो से बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए बेंगलुरु जाते हैं। वहीं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीज और उनके परिजन सीएमसी वेल्लोर (काटपाड़ी) भी जाते हैं। वर्तमान में सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नई ट्रेन शुरू होने से विद्यार्थियों और कामकाजी पेशेवरों का सफर आसान होगा।

विधायक ने बताया प्राथमिकता

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और बोकारो का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर रेल मंत्रालय की ओर से जांच शुरू किए जाने के बाद बोकारो के यात्रियों को नई ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *