टाटा स्टील में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगा 315 करोड़ रुपये का बोनस

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से इंतजार किए जा रहे वार्षिक बोनस को लेकर गुरुवार (3 सितंबर 2026) को प्रबंधन और यूनियन के बीच सफलतापूर्वक समझौता हो गया। टाटा

टाटा स्टील

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से इंतजार किए जा रहे वार्षिक बोनस को लेकर गुरुवार (3 सितंबर 2026) को प्रबंधन और यूनियन के बीच सफलतापूर्वक समझौता हो गया। टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (MD) सह सीईओ टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ‘टुन्नू’ समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच हुई गहन वार्ता के बाद कुल 315 करोड़ रुपये बोनस मद में देने पर सहमति बनी। समझौते के प्रारूप पर प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपने हस्ताक्षर कर प्रक्रिया पूरी की।

Read More : बोकारो से बेंगलुरु वाया वेल्लोर नई ट्रेन की प्रक्रिया शुरू, जांच जारी

पिछले साल से अधिक मिली बोनस राशि

इस वर्ष कंपनी कर्मचारियों को बोनस मद में कुल 315 करोड़ रुपये बांटेगी। पिछले साल (2025) कर्मचारियों को बोनस के रूप में 303.12 करोड़ रुपये दिए गए थे। एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ हुई अंतिम दौर की बातचीत के बाद बोनस की कुल राशि में बढ़ोतरी की गई और अंततः 315 करोड़ रुपये का आंकड़ा तय हुआ। इस फैसले के बाद से ही कर्मचारियों में भारी उत्साह और जश्न का माहौल है।

ओल्ड सीरीज और एनएस ग्रेड के लिए तय राशि

बोनस का वितरण कर्मचारियों के ग्रेड और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा:

  • ओल्ड सीरीज : इस श्रेणी के कर्मचारियों को अधिकतम 4,52,512 रुपये तक का बोनस मिलेगा।

  • एनएस (NS) ग्रेड : एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अधिकतम बोनस 1,28,448 रुपये निर्धारित किया गया है।

  • न्यूनतम बोनस : एनएस ग्रेड में कर्मचारियों को न्यूनतम 39,016 रुपये की राशि प्राप्त होगी।

यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि बोनस की राशि जल्द ही कर्मचारियों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी, जिससे त्यौहार के समय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *