प्रियंका जैन को JITO Ladies Wing Apex में मिली सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

रांची : रांची की प्रियंका जैन को JITO Ladies Wing Apex में वर्ष 2026-28 के लिए सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। महिला सशक्तीकरण, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। JITO से जुड़कर

JITO

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची की प्रियंका जैन को JITO Ladies Wing Apex में वर्ष 2026-28 के लिए सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। महिला सशक्तीकरण, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। JITO से जुड़कर उन्होंने अब तक 450 से अधिक कार्यक्रमों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रियंका जैन का JITO Ladies Wing से जुड़ाव वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। उन्होंने JITO Ladies Wing Ranchi की Founder Chief Secretary के रूप में संगठन में अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद वर्ष 2022-24 में उन्होंने रांची विंग की Chairperson की जिम्मेदारी संभाली।

Read More : झारखंड में भूमि सुधार की समस्याओं पर चैंबर करेगा पहल, अंचलवार बैठकें होंगी

450 से अधिक कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को किया जागरूक

वर्ष 2024-26 में प्रियंका जैन JITO Ladies Wing Apex की National Convener, DigiNari – Financial & Digital Literacy रहीं। उनके नेतृत्व में देशभर में 450 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को बैंकिंग, अकाउंटिंग, बजट प्रबंधन, बचत, निवेश और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कंप्यूटर, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ChatGPT जैसी नई तकनीकों के प्रति भी जागरूक किया गया।

साइबर जागरूकता के लिए मिला Cyber Excellence Award

प्रियंका जैन के कार्यकाल में साइबर जागरूकता के क्षेत्र में JITO Ladies Wing को भारत सरकार की ओर से प्रतिष्ठित Cyber Excellence Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संगठन की ओर से साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता को लेकर किए गए प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। उन्होंने धनबाद समेत छोटे शहरों और विभिन्न क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे इनिशिएटिव शुरू करने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं तक वित्तीय और डिजिटल जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को पहुंचाना रहा। प्रियंका जैन का प्रयास महिलाओं को केवल जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक, डिजिटल और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी रहा है।

2026-28 में संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

JITO Ladies Wing Apex में सेक्रेटरी के रूप में वर्ष 2026-28 के दौरान प्रियंका जैन की प्राथमिकता संगठन के सभी वर्टिकल्स को मजबूत करना होगा। इसके साथ ही नए इनिशिएटिव को प्रोत्साहित करने, संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और Ladies Wing को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.