मुंबई : ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत मुंबई में गली क्रिकेट खेलकर की। सोमवार की सुबह दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक बल्लार्ड एस्टेट में शाही जोड़ा महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और स्कूली बच्चों के साथ क्रिकेट खेलता नजर आया। मुंबई पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन बल्लार्ड एस्टेट पहुंचे। यहां क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मैदान पर शाही जोड़े ने बल्ला और गेंद थामकर खूब क्रिकेट खेला। इस दौरान दोनों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
Read More : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर कमांडर लतीफ बट के मारे जाने की खबर
बल्लार्ड एस्टेट में सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट
क्रिकेट के इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले में प्रिंस विलियम ने पहले बल्ला थामकर बल्लेबाजी की। इसके बाद उन्होंने प्रिंसेस केट और सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी भी की। वहीं, केट मिडलटन और सचिन तेंदुलकर ने भी बल्लेबाजी कर स्कूली बच्चों का उत्साह बढ़ाया। क्रिकेट खेलने के बाद शाही दंपति और सचिन तेंदुलकर ने विशेष रूप से सजाए गए स्टॉल पर मुंबई की मशहूर चाय का आनंद लिया। इस दौरान सभी ने मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पी और मुंबई की स्थानीय स्ट्रीट फूड संस्कृति को करीब से देखा।
भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने सचिन तेंदुलकर व स्कूली बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलकर खूब मस्ती की। शाही जोड़ा अर्थशॉट प्राइज 2026 समारोह में भी शामिल होगा।
#PrinceWilliam #KateMiddleton #SachinTendulkar #Mumbai #jhlive #EarthshotPrize2026 #Cricket https://t.co/uWTo8Ag2dF— JH LIVE (@jhliveonline) November 16, 2026
दस साल पुराना वादा प्रिंस विलियम ने किया पूरा
इस मुलाकात के दौरान सचिन तेंदुलकर ने शाही जोड़े के साथ अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2016 में जब प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भारत आए थे, तब उन्होंने एक आधिकारिक क्रिकेट मैदान पर खेला था। सचिन के मुताबिक, उस समय अगली मुलाकात में गली क्रिकेट खेलने की बात हुई थी। अब मुंबई पहुंचकर प्रिंस विलियम ने दस साल पुराना वह वादा पूरा कर दिया। सचिन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शाही परिवार की पहल की भी जमकर सराहना की।
मुंबई में क्रिकेट के मैदान पर नजर आया शाही अंदाज, प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने सचिन तेंदुलकर के साथ बच्चों संग लगाए क्रिकेट के शॉट्स।
#PrinceWilliam #KateMiddleton #SachinTendulkar #CricketLovers #Cricket #jhlive https://t.co/Fy4uTH0zYz
— JH LIVE (@jhliveonline) November 16, 2026
अर्थशॉट प्राइज 2026 समारोह में शामिल होगा शाही जोड़ा
ब्रिटिश शाही दंपति की तीन दिवसीय भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को समर्पित छठे वार्षिक अर्थशॉट प्राइज पुरस्कार समारोह में शामिल होना है। मंगलवार, 17 नवंबर को मुंबई में इस भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। भारत दौरे के दौरान प्रिंस विलियम और केट मिडलटन मुंबई मेट्रो में भी सफर करेंगे। इसके बाद बुधवार को शाही जोड़ा नई दिल्ली रवाना होगा। राजधानी में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी।






