श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुरुआत हुई प्रभात फेरियों की , नानकमय हुई कालोनी

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज बुधवार को पहली प्रभातफेरी प्रात: 5.30 बजते ही बाबा नानक तेरी जय होवे तथा सतनाम वाहेगुरु के उदघोष के साथ

प्रभात फेरियों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज बुधवार को पहली प्रभातफेरी प्रात:  5.30 बजते ही बाबा नानक तेरी जय होवे तथा सतनाम वाहेगुरु के उदघोष के साथ श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और अरदास के बाद फेरी में शामिल हुए।
प्रभातफेरी दर्शन दिउड़ी गेट से निकलकर जोगिंदर गाबा सुंदर दास मिड्ढा, द्वारका दास मुंजाल की गलियों से होते हुए ऋषिकेश भवन होकर जीतू काठपाल,ओम प्रकाश बरेजा, सुभाष मिड्ढा, लक्ष्मण अरोड़ा और भगत सिंह मिड्ढा की गलियों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट वापस पहुंच कर सुबह 8:00 बजे समाप्त हुई।

शबद गायन से कॉलोनी की गलियां हुई नानकमय

प्रभात फेरी में बबली दुआ,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिड्ढा ,मनजीत कौर एवं अन्य ने “अवल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजया कौ भले को मंदे …….”तथा “औखी घड़ी न देखंड़ देई अपना बिरद समाले हाथ देई राखै अपने कउ सास सास प्रतिपाले ……” एवं ‘ गुरु नानक की वडीआई…..’ जैसे अनेक शबद गायन कर कॉलोनी की गलियों को नानकमय कर दिया।

 साध संगत पर पुष्प वर्षा ,आतिशबाजी कर फेरी का स्वागत किया

सरदार छोटु सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की तथा मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की रस्म पूरी की। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने साफ सफाई कर फेरी का श्रद्धा भाव से स्वागत किया तथा फेरी मे शामिल साध संगत पर पुष्प वर्षा की.जगह जगह आतिशबाजी कर फेरी का स्वागत किया गया।

प्रभातफरी में ये रहे शामिल

 सूंदर दास मिढ़ा,अर्जुन दास मिढा,अशोक गेरा,जीवन मिढ़ा,मोहन काठपाल,हरगोविंद गिरधर,अमर मदान,हरीश तेहरी,मनीष मल्होत्रा,इंदर मिढा,रमेश पपनेजा,पाली मुंजाल,सुरेश मिढा,हरीश मिढा,,बिनोद सुखीजा,राजेंद्र मक्कड़,रमेश तेहरी,हरविंदर सिंह,लक्ष्मण दास सरदाना,कमल मुंजाल,गुलशन मिढ़ा,सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर,गौरव मिढ़ा,अमन डावरा,पियूष मिढ़ा,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,रिक्की मिढ़ा,गीता कटारिया,दुर्गी देवी मिढ़ा,बिमला मुंजाल,मंजीत कौर,तीर्थी काठपालिया,रानी तलेजा,गोविन्द कौर,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,रमेश गिरधर,रजनी तेहरी,शीतल मुंजाल,पायल मल्होत्रा,खुशबू मिढ़ा,उषा झंडई,नीतू किंगर,ममता थरेजा,श्वेता मुंजाल,अमर बजाज,ममता सरदाना, समेत काफी संख्या में  श्रद्धालु शामिल हुए। यह जानकारी  मीडिया प्रभारी
नरेश पपनेजा ने दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *