अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सील आवास के बाहर पहुंचे के. राजू

रांची : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस खुलकर मैदान में उतर गई है। उनके सील किए गए आवास के बाहर जो टेंट लगाया गया है, वहां कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी पहुंच गए।

अंबा प्रसाद
टेंट में पहुंचे प्रदेश प्रभारी के. राजू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस खुलकर मैदान में उतर गई है। उनके सील किए गए आवास के बाहर जो टेंट लगाया गया है, वहां कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी पहुंच गए। दोनों नेताओं ने टेंट में अंबा प्रसाद से मुलाकात की और साफ कर दिया कि इस मुश्किल घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस नेताओं के इस पहुंचने से अंबा प्रसाद को पार्टी का खुला समर्थन मिलता दिख रहा है।

Read More : मधु कोड़ा मामले में बड़ा फैसला, 60 करोड़ की संपत्ति पर ED का कब्जा बरकरार

सील आवास के बाहर टेंट में जुटे कांग्रेसी नेता

अंबा प्रसाद के आवास के बाहर लगे टेंट में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चा भी हुई। खास बात यह रही कि बैठक के बीच नाश्ते का दौर भी चला और नेताओं ने टेंट में ही लिट्टी-चोखा का आनंद लिया।

अंबा प्रसाद के समर्थन में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी को अंबा प्रसाद के समर्थन में कांग्रेस की एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सील आवास के बाहर टेंट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से यह मामला राजनीतिक रूप से और चर्चा में आ गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *