PM मोदी की मन की बात: सर्जिकल स्ट्राइक से Census और पर्यावरण तक, जानें बड़ी बातें

नई दिल्ली : PM मोदी ने सितंबर के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद, Census 2027, अशोक सिंघल, सोमनाथ और मोढेरा मंदिर के इतिहास के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे कई मुद्दों पर

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : PM मोदी ने सितंबर के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद, Census 2027, अशोक सिंघल, सोमनाथ और मोढेरा मंदिर के इतिहास के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे कई मुद्दों पर बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के अच्छे प्रयासों और देश की उपलब्धियों को सामने रखने का मंच है। उन्होंने 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया।

सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का किया जिक्र

PM मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को एक दिन में 10 साल पूरे होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

पीएम मोदी ने आतंकवादी हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट और उसके कुछ सप्ताह बाद हुए मुंबई के 26/11 हमले को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के साथ आगे बढ़ रहा है।

Census 2027 का भी किया जिक्र

PM मोदी ने देश में चल रही जनगणना का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसका पहला फेज लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों की जानकारी रिकॉर्ड की जा चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के मुश्किल और बर्फीले इलाकों में भी यह प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने उत्तराखंड के माना गांव में 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत के साथ शुरू हुई प्रक्रिया और उत्तरकाशी के बागोरी गांव में होमस्टे चलाने वाले हरदेव सिंह राणा द्वारा डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करने का उदाहरण भी दिया।

अशोक सिंघल की 100वीं जयंती का जिक्र

पीएम मोदी ने 27 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट स्वर्गीय अशोक सिंघल की 100वीं जयंती का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अशोक सिंघल का जन्म 27 सितंबर 1926 को आगरा में हुआ था। PM मोदी ने उनके जीवन और राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अशोक सिंघल के जीवन को करीब से देखने और इस मिशन से जुड़ने का अवसर मिला।

सोमनाथ और मोढेरा मंदिर की चर्चा

मन की बात में प्रधानमंत्री ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1026 में महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर को नष्ट किया था। पीएम मोदी ने बताया कि उसी वर्ष गुजरात के मोढेरा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पर भी हमला कर उसे तोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि इस साल मोढेरा मंदिर के विनाश के एक हजार साल पूरे हो रहे हैं। उनके अनुसार, राजा भीमदेव ने 1025 में इस मंदिर का निर्माण कराया था।

पर्यावरण संरक्षण और हाथियों की वापसी पर बात

PM मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर असम के सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि एक समय यह इलाका हाथियों का घर था, लेकिन जंगल की जमीन पर कब्जा बढ़ने के बाद हाथी वहां से दूर चले गए। पीएम मोदी के अनुसार, तीन साल पहले इस जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया और अब हाथी एक बार फिर इस जंगल में लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि हाथियों के झुंड उन इलाकों में फिर दिखाई दे रहे हैं, जहां वे वर्षों से सक्रिय नहीं थे। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के इस एपिसोड में देश की उपलब्धियों और अलग-अलग क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *