पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक मामलों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

पीएम मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पीएम मोदी

नई दिल्ली, भारत — पीएम मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द कठोर दंड दिलाने और मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

युवाओं के हितों की सुरक्षा पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को इसी दिशा में एक अहम कदम बताया।

दोषियों को नहीं मिलेगी राहत

पीएम ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More : दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोपहर तक नहीं खुले तो होगा हस्तक्षेप

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *