संसद मॉनसून सत्र : विपक्षी हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र का आज यानी मंगलवार को 12वां दिन है, लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच बना गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कुल 19 बैठकों वाले इस सत्र में अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं

मॉनसून सत्र

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र का आज यानी मंगलवार को 12वां दिन है, लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच बना गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कुल 19 बैठकों वाले इस सत्र में अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं बीता है जब विपक्षी सांसदों ने सदन के भीतर हंगामा और नारेबाजी न की हो। हंगामे के बावजूद सरकार ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पास कराए हैं। विपक्ष मुख्य रूप से राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दों पर सरकार को लगातार घेर रहा है।

Read More : तारापुर में शिवभक्तों की सेवा में जुटे MLA सरयू राय, अपने हाथों से परोसा भोजन

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एनडीए (NDA) पार्लियामेंट्री पार्टी की महत्वपूर्ण ‘मंगल मिलन’ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई शीर्ष घटक दलों के नेता शामिल हुए।

लोकसभा में आज पेश होगा टैक्सेशन एंड अदर लॉज बिल

सदन की रिवाइज्ड लिस्ट ऑफ बिजनेस के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में ‘टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ पेश करने वाली हैं। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट 2007, इनकम-टैक्स एक्ट 2025 और फाइनेंस एक्ट 2026 के प्रावधानों में आवश्यक संशोधन करना है।

प्रश्नकाल शुरू होते ही लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

मंगलवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने तख्तियों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को समझाते हुए कहा कि सदन में हंगामा करना सही नहीं है और नारेबाजी या तख्तियों से देश की आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद सांसदों का हंगामा जारी रहा, जिसके चलते अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक ठप

उधर, राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों का विरोध और हंगामा देखने को मिला। नारेबाजी के कारण उच्च सदन की कार्यवाही को भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.