पंचायत सहायकों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

रांची। राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को लोकभवन भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से हुई। इसके बाद पंचायत सहायक रैलियों के रूप में रेडियम रोड होते हुए जाकिर हुसैन पार्क (लोकभवन के

आठ सूत्री मांगों
रांची। राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ ने  अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को लोकभवन भवन के समक्ष प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से हुई। इसके बाद पंचायत सहायक रैलियों के रूप में रेडियम रोड होते हुए जाकिर हुसैन पार्क (लोकभवन के समीप) स्थित धरना स्थल तक पहुंचे।  जहां रैली सभा में तब्दील हो गई।
प्रदर्शन में शामिल संघ के नेताओं ने  बताया कि लंबे समय से मांगों पर निर्णय नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।  संगठन ने सरकार से मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द वार्ता करने की अपील की है। कहा कि बार-बार संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आर्कष्ट  कराया लेकिन अब तक सरकार द्वारा मांगाें पर कोई निर्णय नहीं  लिया गया है।
संघ की ये है प्रमुख मांगें
 -मुख्यमंत्री से 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता।
-पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर कम से कम 25 हजार रुपये प्रतिमाह करना।
-पंचायत सचिव की नियुक्ति में 70 प्रतिशत आरक्षण।
-मृत पंचायत सहायकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति।
-नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल पंचायत सहायकों का समायोजन, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा का लाभ और पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन शामिल हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *