रांची: चैंबर चुनाव को लेकर पी-21 टीम ने शुक्रवार को अपर बाजार के सहजानंद रोड एवं मेन रोड में प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने चैंबर के सदस्यों से मुलाकात कर अपना परिचय दिया और समर्थन देने का आग्रह किया।
साथ ही टीम के विजन और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम के सदस्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं शैलेंद्र सुमन ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, व्यवसाय के लिए बेहतर माहौल तैयार करना और चैंबर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ चैंबर और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
पूनम आनंद ने कहा कि चैंबर व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला प्रभावी मंच है। पी-21 टीम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है।
टीम के सदस्य मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारी टीम एक बदलाव के लिए चुनाव मैदान में खड़ी है।
प्रचार अभियान के बाद टीम के सदस्यों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की।
प्रचार अभियान में ये रहे शामिल
अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित सिंघानिया, अनीश सिंह राजपूत, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, एमडी सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभु राजेश, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, सूरज सेठ समेत अन्य लोग मौजूद थे।



