चेक बाउंस मामले में ईंट व्यवसायी को 31 लाख 53 हजार रुपये भुगतान करने का आदेश

लातेहार: अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव कुमार की अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी को 31 लाख 53 हजार 520 रुपये का भुगतान करने का आदेश पारित किया है। अदालत ने शिकायत वाद संख्या 424/ 2022 की सुनवाई करते हुए उक्त आदेश

अनुमंडलीय न्यायिक

अपनी भाषा में पढ़ें

 लातेहार: अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव कुमार की अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में आरोपी को 31 लाख 53 हजार 520 रुपये का भुगतान करने का आदेश पारित किया है। अदालत ने शिकायत वाद संख्या 424/ 2022 की सुनवाई करते हुए उक्त आदेश पारित किया है।

also read : रांची के बरियातू में लेक व्यू कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्घाटन, 120 सीटें

शिकायतकर्ता के अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि तरवाडीह ग्राम निवासी शामसाद अंसारी ने ईंट के खरीद के एवज में अग्रिम भुगतान भठ्ठेदार रवि यादव को अग्रिम राशि 23,15,700 रुपये दिया था। लेकिन वह ईंट नहीं देकर उक्त राशि का एक चेक दिया था।

अधिवक्ता श्री कुमार ने बताया कि आरोपी यादव ने शिकायतकर्ता की राशि नगद नहीं लौटा कर उसे एक चेक दिया था। जो खाते में राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया।  मामले की सुनवाई करते हुए श्री कुमार की अदालत ने रवि यादव को चेक बाउंस का दोषी पाते हुए भारतीय पराक्रमय अधिनियम की धारा 138 के तहत 31 लाख 53 हजार 520 रुपये क्षतिपूर्ति और तीन महीने साधारण कारावास की सजा सुनाई।  शिकायतकर्ता शमशाद अंसारी ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि तीन वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला है।

also read : खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर फ्लैग मार्च, DC-SP ने संभाली कमान

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *