रांची के बरियातू में लेक व्यू कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्घाटन, 120 सीटें

रांची : राजधानी रांची के बरियातू स्थित जोड़ा तालाब के पास लेक व्यू कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्घाटन किया गया। एनआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित इस संस्थान का उद्घाटन कॉलेज के निदेशक अफसर खान की मां नूरजहां बेगम ने किया। कॉलेज शुरू होने से रांची और

लेक व्यू कॉलेज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के बरियातू स्थित जोड़ा तालाब के पास लेक व्यू कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्घाटन किया गया। एनआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित इस संस्थान का उद्घाटन कॉलेज के निदेशक अफसर खान की मां नूरजहां बेगम ने किया। कॉलेज शुरू होने से रांची और आसपास के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई और प्रशिक्षण का नया अवसर मिलेगा।

Read More : खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर फ्लैग मार्च, DC-SP ने संभाली कमान

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

कॉलेज के निदेशक अफसर खान ने बताया कि संस्थान में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें सुसज्जित लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल की सुविधा और कंप्यूटर लैब सहित विद्यार्थियों की जरूरतों से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा देना और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने और उनके व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण में भी मिलेगी मदद

अफसर खान ने कहा कि आर्थिक परेशानी विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए सरकार की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति और बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण प्राप्त करने में सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए नर्सिंग के क्षेत्र में बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।

GNM और BSc नर्सिंग की 120 सीटें उपलब्ध

इस अवसर पर डॉ. नसीम अख्तर ने संस्थान की शैक्षणिक सुविधाओं और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान को झारखंड फार्मेसी काउंसिल से मान्यता और झारखंड सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) प्राप्त होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कॉलेज में फिलहाल जीएनएम (GNM) के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटें और बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) के चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं। इस तरह दोनों पाठ्यक्रमों में कुल 120 सीटें हैं।

भविष्य में संस्थान के विस्तार की योजना

डॉ. नसीम अख्तर ने बताया कि आने वाले समय में संस्थान का धीरे-धीरे विस्तार करने की योजना है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। नए संस्थान के शुरू होने से रांची और आसपास के क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है, जो जीएनएम और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *